मेरठ, जनवरी 17 -- ज्वालागढ़ और कपसाड़ में पुलिस की नाकाबंदी बरकरार है। गांव के रास्तों पर आरएएफ व पुलिस का पहरा है। कांवड़ मार्ग पर आने जाने वाले हर वाहन की सघन चेकिंग की जा रही है। गांव में अभी भी तनावपूर्ण शांति है। कपसाड़ गांव में मां की हत्या व बेटी के अपहरण की घटना को एक सप्ताह बीत गया है। एक सप्ताह बाद भी यहां हालात सामान्य नहीं हुए हैं। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। गांव के सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा लगा है। गांव के लोगों को छोड़कर किसी भी जनप्रतिनिधि व बाहरी लोगों के गांव में प्रवेश पर पाबंदी अभी तक जारी है। यही हालात ज्वालागढ़ गांव में भी हैं। वहां सोनू के रिश्तेदारों के घर के बाहर पुलिस तैनात है। गली पूरी तरह से सील है, जहां रोहित के रिश्तेदारों का घर है। हर जाने जाने वाले पर पुलिस नजर बनाए है। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.