उरई, दिसम्बर 15 -- उरई। ज्वार की सरकारी खरीद में बड़े पैमाने पर की जा रही गड़बड़ी के मामले में दो लेखपालों पर कार्रवाई की गाज गिर गई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से दोनों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। साथ खरीद से जुड़े हुए अधिकारी कर्मचारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी गई। वर्तमान में जनपद में सरकारी क्रय केदो के माध्यम से ज्वार एवं बाजार की खरीद की जा रही है। जनपद में ज्वार खरीद का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है लेकिन आवक जारी है। आशंका है कि एमपी से सटे गांव के लोग सांठगांठ कर केंद्रों पर ज्वार खपा रहे हैं। इसमें न केवल खाद्य विपणन विभाग के अधिकारियों की कारस्तानी प्रतीत हो रही है बल्कि लेखपाल अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को शिकायत मिली थी कि माधौगढ़ मंडी ...