सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- जोगिया। जोगिया कोतवाली के कड़जहवा चौराहा पर एक किराना की दुकान के शटर के बाद ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में दुकानदार का कुछ सामान जल गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। कड़जहवा गांव निवासी पवन कुमार पुत्र संतराम चौराहा पर किराना की दुकान करते हैं। बुधवार देर रात गए एक अज्ञात ने दुकान के शटर के पास कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी और फरार हो गया। इससे कुछ सामान जल गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...