नैनीताल, दिसम्बर 5 -- नैनीताल। ज्योलीकोट-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम लगभग ढाई बजे एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। कालढूंगी निवासी मेहताब आलम पुत्र सैफुद्दीन और सुहैल पुत्र हसन बाइक से ज्योलीकोट से हल्द्वानी जा रहे थे, तभी संकरे मोड़ पर उनका वाहन हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आ रहे सब्जी से लदे ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जिसमें मेहताब आलम को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवकों को निजी वाहन से इलाज को हल्द्वानी भेजा गया। दुर्घटना से मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे स्थानीय पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। उल्लेखनीय है कि भीमताल मार्ग बंद होने से कुमाऊं का अधिकांश यातायात इसी मार्ग पर है, जिससे दुर्घटना के समय वाहनों की संख्या काफी अधिक थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...