बस्ती, अगस्त 5 -- बस्ती। जिला चिकित्सालय बस्ती में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की जनपद इकाई का गठन हुआ। इस दौरान संगठन के विभित्र पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। संगठन ने ज्योत्सना गुप्ता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं आशा चौधरी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सपना सिंह को महामंत्री, विकास को संगठन मंत्री, अब्दाल सह संयोजक, राजेश कुमार उप सह संयोजक, अशोक कोषाध्यक्ष और सुयश श्रीवास्तव को मीडिया प्रभारी नामित किया गया। अध्यक्ष ज्योत्सना गुप्ता ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जनपद में एड्स नियंत्रण और इसके प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...