अयोध्या, जनवरी 8 -- रानी बाजार। विकासखंड मसौधा में अखंड ज्योति कलश यात्रा के पहुंचने पर माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज में आरती एवं पूजन के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली नायक समर बहादुर सिंह ने युग निर्माण एवं आत्मिक उत्थान के महत्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन अवधेश मिश्रा ने किया। इस दौरान दुर्गावती मिश्रा,प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार पाठक,ओम प्रकाश पांडेय,राहुल पाठक,संतोष मौर्य,अखिलेश पाठक,पिंकी उपाध्याय,संजना विश्वकर्मा,रिंकी,अर्चना चौधरी,सुरेंद्र पांडेय,बब्बन पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...