मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने शनिवार को ज्योति कलश यात्रा आयोजित की। यात्रा शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए गायत्री शक्तिपीठ नाजीपुर पहुंची। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। सरैयागंज टावर चौक पर ओमप्रकाश, पंकज, संजय तुलस्यान ने तो माखन साह चौक पर श्याम सुंदर भीमसेरिया, कल्याणी चौक पर गिरिजेश कुमार ने स्वागत व आरती की। मौके पर ललितेश्वर प्रसाद सिंह, उमेश सिंह, मधुसूदन पांडे, अमरेश सिंह, राकेश कुमार गोलू, नितेश कुमार, हिमांशु, नितिश्वर ओमप्रकाश गुप्ता, बबलू तिवारी, मधु देवी, रूप सागर देवी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...