बलिया, फरवरी 9 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर ज्योति कलश यात्रा रविवार को रसड़ा पहुंची, जहां पर नगर और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम यह ज्योति कलश यात्रा गायत्री प्रज्ञापीठ रसड़ा पहुंची, जहां गायत्री परिवार के परिजनों ने विधिवत पूजन, स्वागत व यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ उपरांत नगर में जन-जागरण यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में गायत्री परिवार के परिजन हाथों में झंडा लेकर समाज सुधारक नारों के साथ नगर भ्रमण पर निकले। यात्रा भगत सिंह तिराहा, श्रीनाथ बाबा मठ, चंद्रशेखर आजाद चौराहा, प्यारेलाल चौराहा होते हुए रोडवेज मार्ग से पुनः प्रज्ञा कार्यालय पहुंची, जहां पर दोबारा ज्योति कलश का पूजन किया गया। इसके बाद सभी परिजनों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। ज्योति कलश यात्रा यहां से क्षेत्र की विभ...