देहरादून, जनवरी 12 -- देहरादून। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में उपजिलाधिकारी सदर हरिगिरी को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से ज्योति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने सरकार से केस वापस लेने की मांग की है। इस दौरान आंदोलनकारी परिषद के संरक्षक नवनीत गुंसाई, सीपीएम सचिव अनंत आकाश, परिषद के प्रवक्ता चिन्तन सकलानी, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, नेताजी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, जेपी बहुगुणा, दुर्गा ध्यानी, अमित परमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...