जमशेदपुर, जनवरी 31 -- केसर एस्ट्रोलॉजी संस्थान और एशियन एस्ट्रोलॉजर्स कांग्रेस की ओर से शहर के एक होटल में दिन दिवसीय 32वें अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सेमिनार का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व कला, संस्कृति एवं खेल मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने किया। उद्घाटन सत्र में सीएसएएआर के निदेशक प्रो. डॉ. एसके शास्त्री सहित देश-विदेश से आए वरिष्ठ और ज्योतिषाचार्य मंचासीन रहे। ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेपाल, कनाडा और श्रीलंका समेत विभिन्न देशों से आए विद्वान ज्योतिषियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में भारत के अलग-अलग राज्यों से भी बड़ी संख्या में ज्योतिष विशेषज्ञ, शोधार्थी और विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक दिशा देने वाला शास्त्र है। ...