रिषिकेष, फरवरी 23 -- काशी ज्योतिष संस्थान का तीन दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ शुरू हुआ। जिसमें देश भर के विभिन्न विधाओं के ज्योतिषाचार्य ज्योतिष विषय पर मंथन और शोध कर रहे हैं। सोमवार को जयराम आश्रम में काशी ज्योतिष संस्थान द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्योतिष विशेषज्ञ एचएस रावत ने किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ज्योतिष की विभिन्न विधाओं को एक मंच पर लाना है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम संरक्षक डॉ. आचार्य अंजन ने कहा कि संस्थान की परंपरा रही है कि प्रतिवर्ष इस महाकुंभ का आयोजन किसी धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल पर किया जाता है, जिससे ज्योतिषीय ज्ञान के साथ आध्यात्मिक चेतना का भी प्रसार हो सके। कहा कि यहां तीन दिनों तक देशभर से आए ज्योत...