बिजनौर, जनवरी 31 -- नगर की प्रसिद्ध हस्तियों और विभूतियों को सम्मान देने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा सड़कों के नामकरण की पहल शुरू की गई है। शनिवार को नगर के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य स्वर्गीय राजाराम शास्त्री की स्मृति में उनके आवास के पास स्थित सड़क का नामकरण उनके नाम पर किया गया। शनिवार को चेयरपर्सन इंदिरा सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. बीरबल सिंह ने संयुक्त रूप से सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने कहा कि नगर का नाम रोशन करने वाली विभूतियों के नाम पर मार्गों का नामकरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना और भावी पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराना ही इस पहल का उद्देश्य है। सभी ने स्वर्गीय राजाराम शास्त्री के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में ईओ विकास कुमार, सफाई न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.