भागलपुर, नवम्बर 29 -- अकबरनगर : संवाददाता समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि शुक्रवार को क्षेत्र में श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और सरकारी कार्यालयों में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। विद्यालयों में बच्चों ने उनके योगदान पर भाषण, निबंध व क्विज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वहीं समाजसेवी संगठनों ने जागरूकता रैली निकालकर सभी को उनके विचारों पर चलने का संकल्प दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...