हरिद्वार, फरवरी 4 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला समूह-ख परीक्षा-2024 के अंतर्गत साक्षात्कार परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साक्षात्कार परीक्षा 18 और 19 फरवरी को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। साक्षात्कार परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तराखंड के अंतर्गत ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के 14 पदों पर आवेदन मांगे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.