हापुड़, जून 12 -- ब्रजघाट। ब्रजघाट गंगा घाट, पुष्पावती पूठ घाट और खादर के कच्चे घाटों पर ज्येष्ठ पूर्णिमा पर चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को दान कर पुण्य कमाया। वहीं गंगानगरी के प्राचीन मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किए। पं. रमाशंकर तिवारी ने बताया कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने पर पितरो को शांति मिलती है। बुधवार को शुभ मूहुर्त के बीच हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और आसपास के जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रजघाट गंगा घाट पर तड़के तीन बजे से गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गोते लगाते हुए हर-हर गंगे के जयघोष लगाए। इसके बाद भक्तों ने गंगा तट पर पितरों को याद कर पूजा अर्चना की। इसके बाद ब्रजघाट, गढ़ और पूठ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.