बदायूं, फरवरी 22 -- कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव मढ़िया भांसी में एक अनजान व्यक्ति के घूमने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाने लेकर आई। यहां उसका नाम-पता जानने की कोशिश की गई। व्यक्ति ने अपना नाम आरिफ पुत्र शाकिर अली निवासी मोहल्ला तकिया, थाना केमरी, जनपद रामपुर बताया। पुलिस ने सी-प्लान ऐप के माध्यम से केमरी के तकिया मोहल्ले के सभासद का नंबर पता कर उनसे संपर्क किया, जिसके बाद आरिफ के गायब होने की पुष्टि हुई। जानकारी मिली कि आरिफ 10 दिन पूर्व अपने पिता शाकिर के साथ बदायूं में ज्यारत पर आया था और वहीं से लापता हो गया था। आरिफ का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। पुलिस ने देर शाम उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...