काशीपुर, जनवरी 10 -- काशीपुर, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष का काशीपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर जोर दिया। शनिवार को उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के काशीपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान गोली चौक स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से कहा सभी घर-घर जाकर जन संपर्क करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन से जोड़कर मजबूत बनाए। उन्होंने कहा कि उक्रांद ने ही राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी और वही यहां के लोगों की पीड़ा समझती है। राष्ट्रीय दलों ने पिछले 25 वर्षों से बारी-बारी प्रदेश को लूटकर लगभग एक लाख करोड़ के कर्ज में डाल दिया है। यहां जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, केंद्रीय ...