रामपुर, जनवरी 26 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के हाईवे स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित नेताओं, गणमान्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं को मताधिकार की शपथ दिलाई गई। साथ ही अधिक से अधिक नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने का आह्वान किया गया। रविवार को दोपहर के समय कैंप कार्यालय पर इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में भाजपाई पहुंचे थे। मताधिकार सम्बंधी शपथ ग्रहण कराने का कार्य उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया। इसके बाद उन्होंने मतदाताओं को जागरूक भी किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक नए मतदाताओं का पंजीकरण कराएं। एक भी पात्र वयस्क नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहने पाए। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती ज...