मेरठ, जनवरी 12 -- एयरपोर्ट एंक्लेव निवासी सुनील शर्मा ने बताया उनकी मां के नाम से सरस्वती ट्रांसपोर्ट कंपनी संचालित है। रविवार को उनका चालक रमन छोटा हाथी वाहन लेकर दिल्ली रोड स्थित पंप पर सीएनजी भरवाने पहुंचा था। आरोप है पंप ऑपरेटर नरेंद्र ने वाहन में जरूरत से ज्यादा सीएनजी भर दी और इसके एवज में 1664 रुपये की मांग की। वाहन मालिक का कहना है जब उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा इतनी सीएनजी वाहन की टंकी में आ ही नहीं सकती, तो पंप कर्मचारियों ने उनके चालक के साथ गाली-गलौज की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। परतापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। इस दौरान सीएनजी पंप के मैनेजर ने गलती स्वीकार कर भविष्य में इस तरह की गलती दोबारा न होने का भरोसा दिलाया। वहीं वाहन मालिक ने पंप कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देते हुए म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.