जमशेदपुर, फरवरी 10 -- जमशेदपुर। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के क्षेत्रीय निदेशक ने जमशेदपुर की ग्रामीण महिलाओं से अपील किया कि वह ज्यादा लाभ देने वाले कंपनियों के चक्कर में न फंसें नहीं तो वे साइबर फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर फ्रॉड लोग ग्राहकों को फांसते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं इसलिए सभी को काफी सचेत रहने की आवश्यकता है। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से भी लोगों को जागरूक किया गया और उन्हें ऐसे फ्रॉड से बचने की सलाह दी गई वे लोग बिष्टुपुर स्थित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...