निज संवाददाता, फरवरी 14 -- बिहार की राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की मौत के सदमे में डूबे परिजन को पर्चा फेंककर धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा के पैतृक गांव स्थित घर में किसी अनजान शख्स ने धमकी भरा पर्चा फेंककर सनसनी फैला दी है। शनिवार सुबह 11 बजे रसोई की खिड़की पर पर्चा रखा हुआ मिला। उसमें लिखा है कि ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे। धमकी भरा पर्चा मिलने के बाद छात्रा का पूरा परिवार दहशत में आ गया है। हैरत कि बात है कि पर्चा ऐसे समय में फेंका गया है जब छात्रा का पूरा परिवार एवं घर पुलिस की अभिरक्षा में है। करीब एक सप्ताह से छात्रा के घर पर एक एसआई, दो होमगार्ड एवं एक चौकीदार की ड्यूटी लगी है। पुलिस सिक्योरिटी के बावजूद धमकी भरा पर्चा मिलने से सवाल उठने लगे हैं। यह भी पढ़ें- पूर्व आईपीएस...