प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- माघ मेला शुरू होने में वक्त कम है और तैयारियां अब तक पिछड़ रही हैं। मेले की तैयारियों को देखने के लिए बुधवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। मोरी गेट पर सिंचाई विभाग गंगा की धारा को मोड़ने का काम कर रहा है, जिससे यहां पर अधिक जमीन मिले और अधिक से अधिक संस्थाओं को यहां पर बसाया जा सके। मंडलायुक्त यहां पर पहुंची और काम को तेज गति से कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने संगम नोज, निर्माणाधीन पांटून पुल, अक्षयवट मार्ग का निरीक्षण किया। यहां पर दलदल को तत्काल पाटने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने मेलाधिकारी ऋषिराज से पूछा कि टीमों को और अधिक बढ़ाएं, जिससे समय से काम पूरा कराया जा सके। अधिकारी ने संस्थाओं के जमीन आवंटन की प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने के...