चित्रकूट, फरवरी 11 -- चित्रकूट, संवाददाता। ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रहे ग्रामोदय महोत्सव के तीसरे दिन महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम आयोजित हुए। कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा की भावना के अनुरुप ग्रामोदय महोत्सव समिति ने सशक्त महिला, विकसित भारत विषय पर व्याख्यान माला नवाचार का आयोजन किया। जिसमें केवल महिलाओं की ही सहभागिता रही। डॉ हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि भारत में हर जगह महिलाओ की उपस्थिति दर्ज है, लेकिन यह पूर्ण नही है। जब विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह होते है, तब वहां लड़कों से ज्यादा लड़कियां स्वर्ण पदक लेती है। इसके बाद बहुत ल़डकिया कॅरियर के अगले मुकाम के पहले ही विलुप्त हो जाती और आगे कुछ नही कर पाती, यह चिंता का विषय है। महिलाओं को मानसिक रूप से मजबूत होते हुए अपनी परिस्थितिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.