शाहजहांपुर, मार्च 24 -- भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारी कई किसानों के साथ सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे, वहां पर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पहले नायब तहसीलदार अपूर्वा को एक ज्ञापन दिया। उसके बाद कुछ देर बाद सभी किसान वहीं धरने पर बैठ गए। कहने लगे कोई ऐसा अधिकारी उनका ज्ञापन लेने आए जो उनकी समस्याओं का समाधान करा सकें, जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने किसानों का ज्ञापन लेकर उन्हें समझा बुझाकर वापस भेजा। ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि गेहूं क्रय केंद्र समय से सुचारू रूप से चालू किए जाए। लावारिस घूम रहे गाय और बैलों को तत्काल गौशाला भेजा जाए। किसानों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाए। किसानों की मेड़बंदी एवं खेत पैमाइश की फाइलों का निस्तारण तीन माह का अंदर करना सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन देने वालों हरिराम वर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.