दरभंगा, मई 17 -- हनुमाननगर। प्रखंड की गोढ़ियारी स्थित महादलित टोला ज्ञान स्थान को मुख्य सड़क से जल्द जोड़ा जाएगा। यह आश्वासन अधिकारियों ने शनिवार को सीपीआई (एम) के नेताओं को वार्ता के दौरान दिया। इसी के साथ एकमी-शोभन मुख्य सड़क पर तीन दिनों से चल रहा बेमियादी धरना समाप्त हो गया। इससे पहले सदर एसडीओ, सीओ तथा कार्यपालक अभियंता मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। तीनों अधिकारियों ने ज्ञान स्थान को मुख्य सड़क से जोड़ने एवं विद्यालय भवन बनाने के लिए स्थल निरीक्षण किया। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा कि ज्ञान स्थान को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए टेंडर पास हो चुका है। लीज के तहत सड़क निर्माण के लिए 48 लाख रुपए तथा भूमि क्रय के लिए 31 लाख रुपए की प्रशासनिक तथा तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। अविलंब सड़क निर्माण शुरू किया जाएगा। बीडी...