बोकारो, मार्च 9 -- पेटरवार। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के तत्वावधान में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन सदमा कला पंचायत भवन में किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मुमताज अंसारी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड के उप प्रमुख सीमा देवी ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। उन्होंने महिलाओं को एकजुट होकर अपने अधिकारों की प्राप्ति करने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति देवी, कल्पना देवी, उषा देवी, कंचन देवी, किला देवी, श्याम कुमार, सागर कुमार, रमेश कुमार, सिद्धार्थ कुमार, अनुज कुमार टैगोर का सहयोग रहा।मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.