बांदा, जनवरी 13 -- बांदा। संवाददाता महर्षि महेश योगी का 109वां जन्मोत्सव समारोह ज्ञान योग दिवस के रूप में जनपद के ग्राम भवानी पदारथपुर में मनाया गया। महर्षि संस्था के संचालक ब्रह्मचारी गिरीश के मार्गदर्शन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि चिल्ला थाना प्रभारी अनूप दुबे ने किया। आश्रम के बटुकों द्वारा गुरु परंपरा पूजन, भवति ध्यान का सामूहिक अभ्यास, वेद पाठ, पुरुष सूक्त का पाठ, हनुमान चालीसा व रुद्राभिषेक पूजन किया। आश्रम प्रभारी राजनारायण निगम, अनिल खरे ने बताया कि महर्षि महेश योगी ने भवातीत ध्यान के माध्यम से पूरे विश्व में सुख शांति एवं समृद्धि स्थापित करने का संदेश दिया है। महर्षि ने पूरे यूरोप में राम मुद्रा चलाई। महर्षि के परम शिष्यों में श्रीश्री रविशंकर, विटल्स ग्रुप, दीपक चोपड़ा, डा....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.