गोरखपुर, जनवरी 14 -- गोरखपुर। रुस्तमपुर स्थित हर्षि विद्या मंदिर में महर्षि महेश योगी का 109वां जन्मदिवस 'ज्ञान युग दिवस' के रूप में श्रद्धा, अनुशासन और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व गुरु पूजन से हुआ। इसके बाद शिक्षकों व स्टाफ ने सामूहिक भावातीत ध्यान कर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। प्रधानाचार्य विवेक श्रीवास्तव ने ब्रह्मचारी गिरीश का संदेश पढ़ते हुए महर्षि जी के शिक्षा, ध्यान और कॉन्शसनेस बेस्ड एजुकेशन में योगदान को बताया। इसी अवसर पर विद्यालय में आयोजित एमसीबी आधारित सात दिवसीय शिविर का विधिवत समापन भी हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन रीना श्रीवास्तव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.