लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- चिन्मय मिशन के तत्वाधान से 7 दिवसीय ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तीसरे दिन मिशन की साध्वी ब्रहम भगवती चैतन्या अम्मा ' ने भगवत गीता का प्रवचन किया। बलवीर सिंह के आवास पर आयोजित प्रवचन के दौरान उन्होंने गीता के बारे मे चर्चा करते हुए युद्ध के दौरान की चर्चा करते भगवान कृष्ण ने अर्जुन को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए कहा जो जिस वर्ण मे जन्म लिया उसी वर्ण के हिसाब से अपने कर्म करने चाहिए। अर्जुन ने कहा कि अगर हम युद्ध करते है तो हमारा समाज क्षत्रिय विहीन हो जायेगा और जो अगली संतानें पैदा होंगी वी वर्ण खंडित होंगी। इसी प्रकार भगवत गीता कई भागो का वर्णन साध्वी ने किया। इस अवसर पर कार्यकम आयोजक व चिन्मय मिशन के जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह, संरक्षक नरायण सिंह, मंत्री विष्णु दत्त अवस्थी, व्यापार मंडल के जिला अध...