गया, मार्च 8 -- ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणादायक टॉक शो व परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि इमामगंज मुख्य अतिथि दीपा कुमारी ने महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार साझा किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी (साइबर क्राइम ब्रांच थाना) साक्षी रॉय ने महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम की आयोजक व प्रधानाध्यापिका मधु प्रिया ने महिला सशक्तीकरण और पितृसत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. तेजस्वी नंदन ने भी अपने विचार साझा किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.