गया, दिसम्बर 22 -- ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीन खिलाड़ी करन कुमार, उत्पलकांत एवं आदित्य राणा का चयन 69वीं एस.जी.एफ.आई. राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार बास्केटबॉल टीम (अंडर-14 बॉयज) में किया गया है। विद्यालय के निदेशक रोमित कुमार ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है। छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन यह सिद्ध करता है कि सही मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और सकारात्मक वातावरण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। मध्यप्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता 23 से 28 दिसम्बर तक आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.