गया, अप्रैल 6 -- ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टिकारी की 10वीं की छात्रा सलोनी कुमारी ने भागलपुर में आयोजित 12वीं युवा राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सलोनी का चयन 9 से 16 अप्रैल तक पुडुचेरी में आयोजित होने वाली 40वीं युवा राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए चयनित किया गया है। सलोनी कुमारी के साथ बिहार राज्य की टीम पुडुचेरी में भाग लेने जा रही है। पुडुचेरी के लिए प्रस्थान के समय स्कूल के निदेशक रोमित कुमार और स्कूल टीम के कोच रंजन कुमार ने सलोनी का हौसला बढ़ाया। निदेशक रोमित कुमार ने सलोनी के बास्केटबॉल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए स्कूल के कोच की तारीफ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.