पटना, जुलाई 11 -- पटना के ज्ञान भवन में 16 जुलाई को नियोजन मेला लगेगा। नियोजन मेला में भाग लेने के लिए युवाओं की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मेला में आठवीं पास से स्नातक के युवा भाग ले सकते हैं। जिसके पास कौशल युवा प्रोग्राम (केवाईपी) और आईटीआई की डिग्री है तो उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। इसमें कोई शुल्क देय नहीं है। नियोजन मेला में राज्य और राज्य के बाहर की कुल 10 कंपनियां भाग ले रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...