पटना, जनवरी 3 -- ज्ञान भवन में शनिवार से इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर शुरू हुआ। जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स एवं बंगाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से यह आयोजित हो रहा है। उद्घाटन पटना की मेयर सीता साहू के साथ कार्यक्रम संयोजक बंगाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्य तपन घोष ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तपन घोष ने कहा कि यह प्रदर्शनी जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स की 280वीं प्रदर्शनी है। अंतरराष्ट्रीय उत्पाद की व्यापक संख्या से सजी इस दस दिवसीय प्रदर्शनी में पचीस हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय उत्पादों की बिक्री हो रही है। यह मेला 12 जनवरी, 2026 तक चलेगा। इस प्रदर्शनी में भारत के 15 राज्यों के साथ अन्य 8 देश हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें अफगानिस्तान, मलेशिया, ईरान, थाईलैंड, दुबई, तुर्की भी शामिल है। उन्होंने बताया कि पटना में ...