पटना, दिसम्बर 20 -- ज्ञान निकेतन विद्यालय में मिथिलेश कुमार सिन्हा मेमोरियल अंतर विद्यालयी वॉलीबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ, जिसमें शहर के दर्जनभर विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला ज्ञान निकेतन और एम फ्लावर स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें एम फ्लावर की टीम विजेता बनी, जबकि ज्ञान निकेतन उपविजेता रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सर्वश्रेष्ठ स्पाइकर, डिफेंडर और फ्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उद्घाटन ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्यण मंत्री जमा खां ने किया। मौके पर निदेशक सायन कुणाल, सांसद सांसद शंभावी चौधरी और प्राचार्य शैलेन्द्र मोहन ...