गढ़वा, जनवरी 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में खेले जा रही 24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में ज्ञान निकेतन बेलचंपा ने डीएवी मॉडल को 83 रन से, दूसरे मैच में शांति निवास ने रोमांचक मुकाबले आरके पब्लिक स्कूल को तीन विकेट से और तीसरे मैच में बीएनटी संत मैरी ने ज्ञान भारती बेलचंपा को 21 रन से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमी फाइनल मैच मंगलवार को शांति निवास हाई स्कूल बनाम ज्ञान निकेतन बेलचम्पा और दूसरा सेमी फाइनल आरके पब्लिक स्कूल बनाम बीएनटी संत मैरी के बीच खेला जायेगा। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में ज्ञान निकेतन बेलचंपा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुहानी के 68 और आयुषी के 25 रन के सहयोग से निर्धारित ओवर में एक विकेट खोकर 116 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 117...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.