भागलपुर, जनवरी 12 -- ज्ञान ज्योति पुस्तकालय, अब्जूगंज के द्वारा 17वीं वार्षिक क्विज प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की गई। आयोजित प्रतियोगिता में वर्ग पंचम से दशम तक के विभिन्न जिलों से आए कुल 883 प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्विज में सुबह लिखित परीक्षा के बाद वर्ग नवम और दशम की मौखिक परीक्षा ली गई। सभी सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक वर्ग के शीर्ष छह एवं बालिका में प्रथम प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल एवं नगर परिषद उपसभापति नीलम देवी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...