हमीरपुर, फरवरी 22 -- राठ। स्व.रज्जू महाराज फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को डीजीएलवी वर्ल्ड स्कूल में ज्ञान ज्योति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के कक्षा 1 से 7 के 360 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के तहत परिणाम आने पर समाज के प्रतिभाशाली निर्धन एवं निराश्रित 10 बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनकी शिक्षा और शैक्षिक सहयोग संस्था द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर मुकेश बुधौलिया, प्रधानाचार्य डॉ.एमएसराव, शैलेंद्र बादल, विवेक नगायच, नरोत्तम शुक्ला, सुरेश खेवरिया, प्रशांत बुधौलिया, गौरव बुधौलिया, मनीष लाक्षकार, कोऑर्डिनेटर स्वाती, अंजलि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...