फतेहपुर, फरवरी 9 -- बिंदकी। जब तक हम ज्ञान के साथ संस्कारित पीढ़ी तैयार नहीं करेंगे तब तक देश का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा। विद्यालय सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं होता बल्कि चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला भी होती है। यह बातें सोमवार को विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिशु वाटिका के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के दौरान कही। नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिशु वाटिका के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के दौरान आरएसएस कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री राम‌ जी ने कहा कि बच्चों में अनुशासन सहयोग और राष्ट्रवाद की भावना विकसित की जानी चाहिए। प्राथमिक शिक्षा भी बहुत मजबूत होनी चाहिए निश्चित रूप से विद्यालय में भवन बनने के बाद बच्चों की शिक्षा और भी बेहतर ढं...