सहरसा, फरवरी 19 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पंचगछिया स्टेशन स्थित सत्तर कटैया बाजार में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन कथा वाचन करते हुए दिल्ली से पधारी कथा विदुषी आस्था भारती ने कहा कि जिस दिन मानव के भीतर ज्ञान का प्रकाश उत्पन्न होगा, उसी दिन समाज की अधिकांश बुराइयां स्वतः समाप्त हो जाएंगी और एक स्वच्छ, सुसंस्कृत समाज का निर्माण संभव होगा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कथा के दौरान आस्था भारती ने श्रीमद भागवत पुराण की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि यह समस्त वेदों और पुराणों का सार है। इसकी रचना नारद की प्रेरणा से वेद व्यास ने की, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का विस्तृत वर्णन मिलता ...