लखनऊ, मार्च 3 -- - डीएवी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ - 56 से ज्यादा शिक्षकों, शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए लखनऊ, संवाददाता। डीएवी डिग्री कॉलेज में भारतीय ज्ञान के प्रति अंतर्विषयक दृष्टिकोण पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि केकेसी प्राचार्य प्रोफेसर विनोद चंद्रा ने भारतीय ज्ञान परम्परा पर बात की। उन्होंने कहा कि ज्ञान और विज्ञान का आपसी संबंध है। जब ज्ञान की पुष्टि होती है तभी वो विज्ञान बनता है। उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों का उदाहरण देते हुए बताया कि वे सभी भारतीय ज्ञान परम्परा से प्रेरित थे और विश्व में भारत का परचम लहराया। संगोष्ठी की संयोजिका डॉ. प्रीति सक्सेना ने बताया कि संगोष्ठी में शिक्षकों, शोधार्थियों ने 56 से ज्यादा शोध पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान मुख्य अतिथि ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.