गिरडीह, जनवरी 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर है। बाजार से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती माता की प्रतिमा को कलाकार अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। सरस्वती पूजा की तैयारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र उत्साह और उमंग में डूबा हुआ है। मां सरस्वती शिक्षा और ज्ञान की देवी के रूप में पूजी जाती है। पूजा की तैयारी को लेकर जगह जगह पर पूजा पंडाल, फूल, लाइट और अन्य सजावटी सामग्री से पंडाल को भव्य और आकर्षक बनाने में लोग जुटे हुए हैं। वार्षिक पूजनोत्सव के मौके पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। पूजा सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ती है। शिक्षण संस्थानों के अलावा अन्य जगहों पर भी ज्ञान की देवी की पूजा अर्चन...