दरभंगा, अगस्त 7 -- केवटी। पचाढ़ी स्थित पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय जन सेवा कर्मयोगी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य विजय कुमार ने कर्मयोगी योजना की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्मयोगी वह होता है जो अपने पद की शक्ति और आत्म-शक्ति (आंतरिक शक्ति) दोनों का सदुपयोग कर राष्ट्र निर्माण में कई गुणा अधिक योगदान देता है।संचालन मुख्य प्रशिक्षक नीलम शर्मा तथा प्रशांत कुमार ने किया। कार्यक्रम में कर्मयोगी भारत योजना के चार प्रमुख मॉड्यूल में योग : कर्म से कौशल तक, आत्म-निर्णय, नैतिक मूल्य तथा उत्तरदायी नागरिक निर्माण पर आधारित शिक्षण-प्रशिक्षण गतिविधियां कराई गईं। दिनभर चले प्रशिक्षण में प्रमोद कुमार, अरविंद मिश्रा, संजय कुमार, आलोक शर्मा, जानकी बल्लभ झा, अजय कुमार, गुनानंद पाठक, भागवत प्रसाद, निसार आलम,...