बिहारशरीफ, जून 21 -- ज्ञान और साधना का अद्भुत संगम है नालंदा योग भारत की प्राचीन और समृद्ध परंपरा, इससे जुड़ें नालंदा विश्वविद्यालय में देशी व विदेशी छात्रों ने किया योगाभ्यास फोटो : योग 02 : नालंदा विश्वविद्यालय में शनिवार को विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास करती छात्राएं। राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर के नालंदा विश्वविद्यालय में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुलपति प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने कहा ज्ञान और साधना का अद्भुत संगम है नालंदा। योग भारत की प्राचीन और समृद्ध परंपरा है, जो विभिन्न सभ्यताओं तक पहुंची। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक अभ्यास है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुशासन है, जो विविध समाजों में शांति एवं समरसता स्थापित कर सकता है। इसी दृष्टिकोण से विश्वविद्यालय ने इस वर्ष से योग को अपने नियमित शैक्षणिक प...