पीलीभीत, मई 11 -- पीलीभीत, संवाददाता। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल टनकपुर रोड में मदर्स-डे धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा और प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य, गायन, कविता आदि से नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा 12 की छात्रा रुद्रांशी एवं कक्षा 11 की छात्रा दिलप्रीत कौर ने मां की महत्ता के बारे में बताया I बच्चों ने माँ की महिमा का गुणगान करते हुए नाटक का मंचन किया। कक्षा 11 विज्ञान वर्ग की छात्रा अर्शप्रीत कौर ने मंचन संभाला। बच्चों ने मातृ दिवस के उपलक्ष में ग्रीटिंग कार्ड, ब्रेसलेट, क्राउन, गुलदस्ता अंगूठी में मां की तस्वीर लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.