रुडकी, फरवरी 14 -- कस्बे के एंबीशन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदाचार्य डॉ. ऋषभ जैन ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली और आयुर्वेद के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जित करने के लिए तेज दिमाग और स्वस्थ शरीर दोनों आवश्यक हैं। छात्रों को ताजा और पौष्टिक भोजन लेने, जंक फूड से दूर रहने तथा पढ़ाई के साथ खेलकूद में सक्रिय भागीदारी की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में अनेक बीमारियों का उपचार बिना दुष्प्रभाव के संभव है और यह रोग को जड़ से समाप्त करने पर बल देता है। डॉ. जैन ने आयुर्वेद क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंध निदेशक विश्वास पवार और निदेशक सोनम रॉस पवार ने स्मृति चिन्ह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.