पटना, दिसम्बर 28 -- भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर एसोसिशन के पटना जोन की आठवां त्रिवर्षीय समान्य सभा की बैठक रविवार को बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सभागार में हुई। इसमें 2025 से 2028 सत्र के लिए संगठन प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर ज्ञानेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर केसी महाजन व आरके सुरेका, उप महासचिव एमके घोष, उप सचिव पद बीएन प्रसाद व एसएस वर्मा, संगठन सचिव किशोर कुमार गोंड, कोषाध्यक्ष पद पर एचएस दत्ता और उप कोषाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार बर्णवाल का चुनाव किया गया। वहीं एक्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य के पद पर अरविंद कुमार शाही, राजीव कुमार, ओआरपी सिंह, ओम प्रकाश, मनोज कमार, रंजन कुमार झा चुने गए है। संरक्षक पद पर शिवाजी प्रसाद की घोषणा की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.