हापुड़, जनवरी 29 -- यूजीसी के विरोध में शिव शक्ति धाम डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिम्हानंद गिरी महाराज के आह्वान पर डासना देवी मंदिर पर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन होना था। जिसमें भाग लेने के लिए राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी को भी टीम के साथ भाग लेने जाना था। लेकिन सुबह को ही पुलिस उनके घर पहुंची और उनके घर में नजरबंद कर दिया। गुरुवार को थाना देहात पुलिस की टीम गांव वझीलपुर स्थित ज्ञानेंद्र त्यागी के आवास पर पहुंचे और उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया। ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया उन्होंने आज गुरुवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी, महिला ब्रिगेड की जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, युवा कमांड के जिला उपाध्यक्ष अनिल त...