प्रयागराज, अप्रैल 5 -- श्री नवसंवत्सर मानस समिति की ओर से सिद्धपीठ कल्याणी देवी मंदिर में आयोजित रामकथा में कथावाचक डॉ. अनिरूद्ध ने नारद प्रसंग की कथा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने नारद ने पूछा कि प्रभु आपके अनेक नाम है। सबसे अधिक प्रभावशाली नाम कौन सा है। आप आशीर्वाद दीजिए कि हमेशा मानव देह में निवास करेंगे। जो ज्ञानी है, साधक है उनको मैं ब्रह्म स्वरूप में मिलता हूं। मुझे उनका अधिक ध्यान नहीं रखना पड़ता है। लेकिन जो भक्त है उनका अधिक ध्यान रखना पड़ता है। पं. कृष्ण कुमार पाठक, अनिल कुमार पाठक, कुंवर टंडन, आनंद टंडन, रतन टंडन, शिव बाबू त्रिपाठी, अनिल चौरसिया, वंश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.