मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 29 -- ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गंगा- कृष्णा- कावेरी व यमुना चारों सदनों के बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी टीम को जिताने के लिए दमखम दिखाया। कबड्डी का पहला मुकाबला गंगा और कृष्णा सदन के बीच हुआ। जिसमें गंगा सदन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 के मुक़ाबले 56 अंकों से मैच जीतकर अपने नाम कर लिया। कावेरी और यमुना सदन के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में यमुना सदन की टीम बेहतरीन खेल दिखाते हुए कावेरी सदन को 7 अंकों से पराजित किया। तीसरे मैच में कृष्णा और कावेरी सदन के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में कृष्णा सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 अंकों से कावेरी सदन को हराया। फाइनल मुकाबला गंगा सदन व यमुना सदन के बीच हुआ।इस मुक़ाबले में गंगा सदन ने यमुना सदन को 17 अंकों से पराजित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.